"Jawan" BO Collection Day 29: कछुए की चाल चलने पर मजबूर 'जवान', 2 करोड़ कमाने पर भी छूटे पसीने; जानें कलेक्शन
"Jawan" Box Office Collection Day 29 शाह रुख खान स्टारर जवान 600 करोड़ के पार पहुंच गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है लेकिन धीमी रफ्तार के साथ। दिन-ब-दिन मूवी की कमाई का स्तर नीचे जा रहा है। 29वें दिन फिल्म की कमाई सबसे कम रही। जानिए जवान ने बीते गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Box Office Collection Day 29: एटली कुमार द्वारा निर्देशित 'जवान' (Jawan) साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। मूवी धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दिया है। मगर अब फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी हो रही है। फिल्म मुश्किल से 2 करोड़ कमा पा रही है।
गौरी खान (Gauri Khan) की निर्मित 'जवान' 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग कर 75 करोड़ के साथ खाता खोला था। तीन दिनों में फिल्म ने ढाई सौ करोड़ के आस-पास कारोबार कर लिया था। 29 दिन बाद भी बड़े पर्दे पर फिल्म तो चल रही है, लेकिन थिएटर्स में दर्शकों की कमी आ गई है।
29वें दिन जवान का सबसे कम कलेक्शन
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) स्टारर 'जवान' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और दुनियाभर में फिल्म ने एक हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। 600 करोड़ के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से 2 करोड़ कमा पा रही है।
सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक, 'जवान' ने 29वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ कमाए हैं। वहीं, 28वें दिन कलेक्शन 10 लाख रुपये ज्यादा यानी 1.95 करोड़ रुपये था। जिस तरह 'जवान' की कमाई घट रही है, लग रहा है कि आने वाले समय में फिल्म लाखों में सिमट जाएगी।
क्या जवान की बढ़ेंगी मुश्किलें?
आज 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) और 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है। ये फिल्में 'जवान', 'गदर 2', 'फुकरे 3' और 'चंद्रमुखी 2' जैसी फिल्मों के लिए मुश्किल पैदा कर सकती हैं।
29 दिनों में जवान का बॉक्स ऑफिस पर ग्राफ-
जवान घरेलू बॉक्स ऑफिस
पहला हफ्ता 389.88 करोड़
दूसरा हफ्ता 136.1 करोड़
तीसरा हफ्ता 55.92 करोड़
चौथा हफ्ता 35.62 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन- 617 करोड़
Post a Comment